Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जिला अस्पताल में 83 लाख की धोखाधड़ी, ऑक्सीजन प्लांट की राशि गलत फर्म को दी, पूर्व CMHO समेत 5 पर FIR

सूरजपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

CG News : जिला अस्पताल में 83 लाख की धोखाधड़ी, ऑक्सीजन प्लांट की राशि गलत फर्म को दी, पूर्व CMHO समेत 5 पर FIR
X

CG News : सूरजपुर। जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के नाम पर 83 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लांट लगाने वाली रायपुर की यूनिक इंडिया कंपनी को भुगतान के बजाय, दंतेवाड़ा की एक अन्य फर्म को गलत तरीके से 81.85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस घोटाले के खुलासे के बाद सूरजपुर पुलिस ने तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रनसाय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है।

CG News : मामला तब सामने आया जब रायपुर की यूनिक इंडिया कंपनी के संचालक जयंत चौधरी ने भुगतान में देरी की शिकायत की। जयंत ने बताया कि उनकी कंपनी ने 13 सितंबर 2021 को जेम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 83.21 लाख रुपये का टेंडर हासिल कर जिला अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम (MGPS) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था। कार्य पूरा होने के बावजूद, तत्कालीन CMHO और लेखापाल द्वारा भुगतान में आनाकानी की गई। नए CMHO डॉ. कपिल देव पैकरा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि राशि दंतेवाड़ा की यूनिक इंडिया कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई, जो आशीष कुमार बोरा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

CG News : इस फर्म को 5 जनवरी 2022 को 50 लाख और 31 जनवरी 2022 को 31.85 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में पता चला कि दंतेवाड़ा की फर्म का रायपुर की मूल कंपनी से कोई संबंध नहीं था, और यह भुगतान जानबूझकर गलत तरीके से किया गया। जयंत चौधरी की शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने पूर्व CMHO डॉ. रनसाय सिंह, दंतेवाड़ा की यूनिक इंडिया के संचालक आशीष कुमार बोरा, सेवानिवृत्त लेखापाल विजय सिन्हा, सहायक ग्रेड-2 जेम्स कुमार बेक और फार्मासिस्ट सकिरन दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत FIR दर्ज की है। सूरजपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire