Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा : रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों पर कार्रवाई, 23 का पंजीयन निरस्त

4 अस्पतालों का पंजीयन 6 महीने और 4 का 3 महीने के लिए निलंबित किया गया। इसके अलावा, 5 अस्पतालों को चेतावनी दी गई है।

CG News : आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा : रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों पर कार्रवाई, 23 का पंजीयन निरस्त
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया, जबकि 4 अस्पतालों का पंजीयन 6 महीने और 4 का 3 महीने के लिए निलंबित किया गया। इसके अलावा, 5 अस्पतालों को चेतावनी दी गई है।

CG News : यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट द्वारा फर्जी दावों की पहचान करने के बाद की गई। छत्तीसगढ़ शासन ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद राज्य नोडल एजेंसी ने संदिग्ध अस्पतालों की पहचान कर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने प्रतिदिन दो अस्पतालों की गहन जांच की और अनियमितताओं के प्रमाण पाए।

CG News : सभी 28 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CG News : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष्मान योजना का लाभ केवल योग्य लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

CG News : इस कार्रवाई से स्वास्थ्य योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने का संकेत मिलता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और योग्य लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire