Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में धोखाधड़ी, फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी का प्रयास, 3 महिलाएं गिरफ्तार...

हालांकि, जांच के दौरान उसी के दस्तावेजों में भी हेरफेर का पता चला।

CG News : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में धोखाधड़ी, फर्जी अंकसूची के सहारे नौकरी का प्रयास, 3 महिलाएं गिरफ्तार...
X

CG News : गरियाबंद। देवभोग पुलिस ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नौकरी हासिल करने की कोशिश करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने आठवीं कक्षा की अंकसूची में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

CG News : बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब देवभोग की आंगनबाड़ी भर्ती समिति ने सत्यापन के दौरान अंकसूचियों में गड़बड़ी पाई। शिकायत के आधार पर परियोजना अधिकारी ने इस संदर्भ में पुलिस को सूचित किया। जांच में तीनों महिलाओं द्वारा प्रस्तुत अंकसूचियों में हेरफेर की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी नीला यादव 22 वर्ष निवासी ग्राम कोदोभांठा, सुभद्रा यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम कोदोभांठा व गायत्री डोंगरे 25 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हड़ईकला को गिरफ्तार किया है।

CG News : बताया जाता है कि आरोपिया नीला यादव और सुभद्रा यादव ने आठवीं कक्षा की अपनी अंकसूचियों में ग्रेड बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। जांच में यह पाया गया कि नीला यादव ने अपनी अंकसूची में बी ग्रेड को बदलकर ए ग्रेड दिखाया, जबकि सुभद्रा यादव ने सी ग्रेड को बी ग्रेड दिखाया। गायत्री डोंगरे ने अपनी अंकसूची में कुल अंकों का प्रतिशत बढ़ाकर 84 प्रतिशत दिखाया, जबकि असली दस्तावेज़ में यह 78 प्रतिशत था। इन सभी ने फर्जी अंकसूचियों का उपयोग कर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति का प्रयास किया।

CG News : थाना देवभोग पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों ने जानबूझकर अपने दस्तावेजों में हेरफेर किया और सरकारी पद पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। उनके खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, नीला यादव, वही महिला है जिसने कोदोभांठा आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत की थी। उसकी शिकायत के बाद चयन समिति की गड़बड़ियां उजागर हुई थीं। हालांकि, जांच के दौरान उसी के दस्तावेजों में भी हेरफेर का पता चला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire