Breaking News
:

CG News: छत्तीसगढ़ में चार नई सड़क परियोजनाओं की मिली मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग

 CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान चार नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज़ का काम रिकॉर्ड 4 महीने में ही पूरा हुआ है। इसके लिए गडकरी ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी। 

CG News: सोमवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान कई परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। साथ ही चार नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की मंजूरी मिली है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बैठक में लोक​ निर्माण मंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

चार नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मिली मंजूरी 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दस हजार करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

CG News: सीएम साय ने जताया आभार 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी। हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर सप्ताह इनकी प्रगति की समीक्षा कर रहा हूं, ताकि राज्य के विकास में कोई बाधा न आए। 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us