Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : गढ़चिरौली मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान घायल...
इस मुठभेड़ से सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, और मुठभेड़ अभी भी जारी है।

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं, एक जवान घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। भामरागढ़ तहसील के कोपरी जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। नक्सल विरोधी विशेष दस्ता सी-60 को भी मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है और ऐसा माना जा रहा है कि नक्सलियों को भारी क्षति पहुंचाई जा सकती है। घायल जवान को दो गोलियां लगी हैं, और उसकी हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर कर दिया गया है।
CG News : इस मुठभेड़ से सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, और मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


