Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से चार बालक हुए फरार, नगर सैनिक और अटेंडेट को पत्थर मारकर किया घायल...
घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी,

CG News : महासमुंद। जिले के बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना के दौरान इन बालकों ने एक नगर सैनिक और एक अटेंडेंट को पत्थर से माकर घायल कर दिया, जिसके बाद उन्होंने गेट की चाबी लेकर उसे खोलकर फरार हो गए। घायलों को तुरंत रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया है।
CG News : बता दें कि फरार हुए चारों अपचारी बालक विभिन्न मामलों में लाए गए थे, जिनमें से 2 बालक चोरी, 1 बालक रेप और 1 बालक गांजा तस्करी के मामले में शामिल थे। फरार हुए बच्चों में से 2 गरियाबंद, 1 बलौदाबाजार और 1 सरायपाली, महासमुंद के निवासी हैं।
CG News : घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह पहली बार नहीं है, जब शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से अपाचारी बालक फरार हुए हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन फरार बालकों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


