Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने कुसमी जनपद प्रांगण में

CG News : 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
X
CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने कुसमी जनपद प्रांगण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद और सामरी विधायक ने भाग लिया, जिनका स्वागत ढोल-बाजे के साथ किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डहरिया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर मंच पर आमंत्रित किया।



CG News : कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर विभिन्न अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक उदेश्वरी पैकरा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।


CG News : कार्यक्रम में 100 सीटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, वेडमिंटन ऑटोडोरियम का लोकार्पण, और आस्ता कुसमी 133 केवी विद्युत स्टेशन का उद्घाटन किया गया। साथ ही पहाड़ी कोरवा जनजाति के बस्तियों में सड़क, बिजली, विद्यालय और पेयजल की सुविधा जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण जनता के लिए आवास भी स्वीकृत किए जा रहे हैं।


CG News : सांसद और विधायक ने इस अवसर पर जन समुदाय का धन्यवाद करते हुए आगामी चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करुण डहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय, और भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire