Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : पूर्व सरपंच हुआ उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने कार का कांच तोड़कर लाखों रूपए किया पार...
हालांकि, द्रोण चन्द्राकर ने अब तक सिर्फ सूचना दी है, रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब कलेक्ट्रोरेट परिसर भी उनके लिए सुरक्षित नहीं रह गया। ताजा मामला कलेक्ट्रोरेट परिसर में स्थित समाज कल्याण विभाग के सामने का है, जहां बावनकेरा के पूर्व सरपंच द्रोण चन्द्राकर के साथ उठाईगिरी की घटना घटी।
CG News : बता दें कि पूर्व सरपंच द्रोण चन्द्राकर ने पंजाब नेशनल बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत 3 लाख रुपये निकाले और इन्हें अपनी कार क्रमांक सीजी 04 पीवाई 3242 में रख दिया। इसके बाद वे समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के बाहर अपनी कार खड़ी कर मत्स्य विभाग में एक कागज जमा करने गए। जैसे ही वे कागज जमा करके बाहर आए, उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे 3 लाख रुपये के साथ एक बैग जिसमें उनके बच्चे के कपड़े थे, गायब थे।
CG News : द्रोण चन्द्राकर ने बताया कि यह घटना उनके लिए बहुत चौंकाने वाली थी। उन्होंने कहा, जब कलेक्ट्रोरेट परिसर में ही ऐसी घटना हो सकती है, तो मैं क्या कह सकता हूँ? घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उठाईगिरी की सूचना मिली है और घटना स्थल पर जाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं और मामले की जांच चल रही है। हालांकि, द्रोण चन्द्राकर ने अब तक सिर्फ सूचना दी है, रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


