Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CG News: पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, CM साय को लिखा पत्र, भूपेश बघेल ने कही यह बात
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर को हटाने की मांग की है। इधर ननकीराम कंवर का पत्र वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस पर कटाक्ष किया है।
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह आरोप लगाया कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को तीन दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
भाजपा में वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति हैः भूपेश
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता… कांग्रेस के बारे में बड़ी टिप्पणी करते हैं। अब देखिए भाजपा में वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति है? हमने पहले भी देखा है, राज्यपाल और कलेक्टर बैठे हुए थे और ननकी राम कंवर खड़े हुए थे। अब देखना होगा कि ननकीराम कंवर के अल्टीमेटम पर क्या बयान देते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी महादेव की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. CGMSC Scam: मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चौपड़ा को ईडी ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश, 23 जनवरी तक ED के रिमांड पर
- 3. MP Crime : कलयुगी मां ने ढाई साल की बेटी का गला घोंट कर ले ली जान, गिरफ्तार
- 4. Accident: हरिपुरधार में खाई में गिरी बस, 12 की मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

