Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : निजी उपयोग के लिए कृषक सेवा समिति के पूर्व प्रबंधक ने किया लाखों रूपए का गबन, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

CG News : निजी उपयोग के लिए कृषक सेवा समिति के पूर्व प्रबंधक ने किया लाखों रूपए का गबन, रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
X

CG News : दुर्ग। जिले में कोहका स्थित कृषक सेवा सहकारी समिति में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। समिति के पूर्व प्रभारी प्रबंधक डाकवर ध्रुवे ने लगभग 6 लाख रुपये का गबन किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि समिति के वर्तमान प्राधिकृत अधिकारी ध्रुव कुमार गुप्ता ने जांच में पाया कि डाकवर ध्रुवे ने 20 जुलाई 2023 से 24 जून 2024 के बीच अपने निजी उपयोग के लिए समिति के बचत खाते से 5,88,202 रुपये की राशि गबन की। यह राशि दीपावली उपहार, ऑडिटर, डीमो, सिलक अंतरण और अन्य कारणों के नाम पर भुगतान पत्रक में स्वयं के हस्ताक्षर कर निकाली गई। इस मामले में ध्रुव कुमार गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को स्मृतिनगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी डाकवर ध्रुवे की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिकायत की भनक लगते ही फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे दुर्ग रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

पूछताछ में डाकवर ध्रुवे ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने गबन की राशि से एक महंगा आईफोन खरीदा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। स्मृतिनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि गबन के अन्य संभावित पहलुओं का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire