Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर किया अभद्र पोस्ट...

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए।

CG News : कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर किया अभद्र पोस्ट...
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया और सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से हाल के दिनों में कई पोस्ट किए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। इनमें से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और आक्रोश जताया। पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने इस पोस्ट को लेकर सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि तिवारी की टिप्पणियां आपत्तिजनक और समाज में अशांति फैलाने वाली थीं।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गीत) और धारा 352 (लापरवाही से समाज में अशांति फैलाने की कोशिश) के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरुण तिवारी को उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया। फिलहाल, उन्हें सिविल लाइन थाने में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire