Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूजा- अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद…

CG News: मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूजा- अर्चना कर लिया माता का आशीर्वाद…
X

CG News: डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान बघेल ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में विधिविधान से पूजा- अर्चना की। साथ ही प्रदेश की समृद्धि, खुशहाली और जनता की मंगलकामना की। इस अवसर पर उनके साथ डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG News: मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने कहा कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर प्रदेश की जनता जहां श्रद्धा और आस्था के साथ मां के दरबार पहुंच रही है, वहीं प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय लगातार डोंगरगढ़ और माता रानी के दर्शन से दूरी बनाए हुए हैं। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।

CG News: बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश बघेल ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कांग्रेस हाईकमान लगातार भरोसा जता रहा है। जहां भी चुनाव होता है मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है। भूपेश ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में माता रानी के दर्शन करना तो आसान है, लेकिन विष्णु के दर्शन करना कठिन साबित हो गया है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बिगड़ती जा रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire