Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पूर्व कृषि मंत्री की माताजी तिजिया बाई साहू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

साहू संघ के पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की।

CG News : पूर्व कृषि मंत्री की माताजी तिजिया बाई साहू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
X

CG News : नवापारा राजिम। मानिकचौरी के गौटिया स्वर्गीय सुंदरलाल साहू की धर्मपत्नी तिजिया बाई साहू का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से साहू समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, छबिराम साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू एवं चिंताराम साहू की माताजी थीं।

तिजिया बाई साहू की अंतिम यात्रा में ग्रामवासी, सामाजिकजन और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल हुई। अंत्येष्टि कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा नेता अशोक बजाज, प्रो. घनाराम साहू, पवन साहू, अनिल अग्रवाल सहित भाजपा मंडल अभनपुर, नवापारा, खोरपा, तामासिवनी-चंपारण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

निधन की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विभिन्न मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire