Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नान घोटाले मामले के आरोपी पूर्व एजी सतीश चंद्र वर्मा को हाईकोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मामले में हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर को मामले की अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

CG News : नान घोटाले मामले के आरोपी पूर्व एजी सतीश चंद्र वर्मा को हाईकोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
X

CG News : बिलासपुर। नान घोटाले में आरोपी छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को हाई कोर्ट से झटका लगा है। जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की सिंगल बेंच ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामले में हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर को मामले की अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

CG News : हाई कोर्ट से पहले ईओडब्ल्यू-एसीबी की विशेष कोर्ट ने पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए खारिज कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट के फैसले को पूर्व एजी ने वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

CG News : बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नान घोटाले में डॉ. आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा, सतीश चंद्र वर्मा और अन्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धाराओं 7, 7क, 8, और 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धाराएं 182, 211, 193, 195-ए, 166-ए, और 120बी के तहत अपराध दर्ज किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire