Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नर्सरी में पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, पिटाई, जबरन डांस और वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : नर्सरी में पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, पिटाई, जबरन डांस और वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
X

CG News : सूरजपुर। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नर्सरी परिसर में एक फॉरेस्ट गार्ड को उसकी महिला मित्र के साथ ग्रामीण युवकों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और जबरन डांस भी कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड नर्सरी परिसर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण युवक वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। वीडियो में गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है, जबकि युवक उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने गार्ड की बेल्ट और डंडे से पिटाई की। इतना ही नहीं, मोबाइल पर गाना बजाकर उससे जबरन डांस भी कराया गया।

पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire