Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : भाजपा ने इस वजह से दो पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर, पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा के नेतृत्व में अब पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर और सख्ती की उम्मीद की जा रही है।

CG News : भाजपा ने इस वजह से दो पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुशासन भंग करने के आरोप में रायगढ़ जिले के दो पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। यह आदेश प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है। घरघोड़ा नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद शामिल हैं।

CG News : हाल ही में हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को निराशा हाथ लगी। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रही। भाजपा के 9 पार्षद होने के बावजूद पार्टी उपाध्यक्ष पद जीतने में असफल रही। निष्कासन आदेश में कहा गया है कि अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी पर आरोप है कि उन्होंने नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ वोट डाला, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

CG News : यह कदम अनुशासन भंग करने की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर दोनों पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भाजपा ने इस कार्रवाई के जरिए सख्त अनुशासन का संकेत दिया है। पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता और विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले ने घरघोड़ा नगर पंचायत में राजनीतिक स्थिति को गरमा दिया है। भाजपा के नेतृत्व में अब पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर और सख्ती की उम्मीद की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire