Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल के रसोई में छात्राओं से बनवा रहा था खाना, सोशल मीडिया में हुआ वायरल, प्रधान पाठक निलंबित...

वीडियो वायरल होते ही इस पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और इसकी जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई थी।

CG News : स्कूल के रसोई में छात्राओं से बनवा रहा था खाना, सोशल मीडिया में हुआ वायरल, प्रधान पाठक निलंबित...
X

CG News : बलरामपुर। शासकीय कन्या विद्यालय रामानुजगंज के प्रधान पाठक को छात्राओं से मध्यान्ह भोजन बनवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब विद्यालय की छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे स्कूल की रसोई में खाना बनाते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो वायरल होते ही इस पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और इसकी जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई थी।

CG News : वीडियो वायरल होने के बाद छात्राओं से खाना बनवाने के आरोप के चलते स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इस मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि प्रधान पाठक द्वारा मध्याहन भोजन के संचालन में मनमानी की गई और विद्यार्थियों से भोजन बनाने का कार्य करवाया गया।

CG News : निलंबन की कार्रवाई-

जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित पाया गया कि प्रधान पाठक ने विद्यार्थियों से रसोई में काम कराया था, जो कि नियमों के खिलाफ था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज कार्यालय में निर्धारित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire