Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: बिलासपुर से दिल्ली उड़िए मात्र 5000 रुपए में, फ्लाइट टिकट 50% तक सस्ते

CG News: बिलासपुर से दिल्ली उड़िए मात्र 5000 रुपए में, फ्लाइट टिकट 50% तक सस्ते
X

CG News: रायपुर: दिल्ली के लिए हवाई यात्रा अब और किफायती हो गई है। बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली और अन्य प्रमुख रूटों की फ्लाइट टिकट की कीमतें 50 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। अब उसी दिन बुकिंग पर भी दिल्ली की टिकट मात्र 5 हजार रुपये रुपए तक बुक हो जाएगी, जो पहले 8-10 हजार रुपये थी।

कीमतों में कमी की वजह

हवाई कंपनियों ने टिकट की कीमतें कम करने का फैसला यात्रियों की संख्या में कमी के कारण लिया है। बिलासा एयरपोर्ट पर हवाई सुविधा शुरू होने के बाद पहली बार यात्रियों की संख्या घटी है। खासकर दिल्ली और प्रयागराज रूट पर पहले सबसे ज्यादा बुकिंग होती थी, लेकिन अब इनकी मांग कम हुई है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना के बाद लोग हवाई यात्रा से परहेज कर रहे हैं और ट्रेन और सड़क मार्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

फ्लाइट रद्द होने का ड

बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होने से मानसून में कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइटें रद्द हो रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ी है, जिसके चलते वे वैकल्पिक यात्रा साधनों का उपयोग कर रहे हैं। कम मांग के कारण शुरुआती और उसी दिन की बुकिंग में भी टिकट सस्ते हो गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire