Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फ्लोरा मैक्स फ्रॉड केस : महिला एजेंट के पति ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान...

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : फ्लोरा मैक्स फ्रॉड केस : महिला एजेंट के पति ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी से जुड़े एक महिला एजेंट के पति ने कंपनी की धोखाधड़ी और तगादे से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक संतोष साहू ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि मृतक संतोष साहू की पत्नी, नीरा साहू, फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी और संतोष साहू भी महिला के साथ मिलकर अन्य महिलाओं को कंपनी से जोड़ने में मदद करता था। इस दौरान, उन्होंने कई महिलाओं को इस कंपनी से जोड़ा, लेकिन कंपनी के डायरेक्टर ने इन महिलाओं से हजारों रुपये लेकर फरार हो गए थे। यह मामला बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का था, जिसमें महिलाएं अपने पैसे वापस नहीं पा सकी थीं। संतोष साहू और उसकी पत्नी को महिलाओं के पैसे वापस करने का दबाव महसूस हो रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गए थे।

CG News : कंपनी के खिलाफ फ्रॉड की शिकायतें-

रायगढ़ जिले के एक गांव में 165 महिलाओं ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें कुल 49 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। एक महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि कंपनी ने प्रलोभन देकर महिलाओं से 30-30 हजार रुपये जमा कराए, साथ ही उनके दस्तावेज और हस्ताक्षर लेकर गैरकानूनी ढंग से लोन भी लिया और उन पैसों को कंपनी में निवेश कर दिया। इससे पहले भी फ्लोरा मैक्स से जुड़ी एक और महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।

CG News : कंपनी के खिलाफ लगातार धोखाधड़ी और मौत की खबरें चिंता का कारण बन चुकी हैं, और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस कंपनी के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संतोष साहू की आत्महत्या के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire