Create your Account
CG News : महतारी वंदन योजना में खामी, मृत महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हो रहा पैसा, सरकार करेगी रिकवरी...
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में बड़ी खामी उजागर हुई है। इस योजना के तहत, मृत महिलाओं के खातों में लगातार पैसा ट्रांसफर होने की शिकायतें आई हैं। अनुमान है कि पिछले कई महीनों से लगभग 15 हजार मृत महिलाओं के खातों में योजना का पैसा जमा किया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद, महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की निगरानी बढ़ा दी है और राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
CG News : बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक आदेश जारी कर ऐसे मामलों की जांच और सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। अब विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मृत महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटा दिए जाएं। जिन मृत महिलाओं के खातों में योजना की राशि जा रही है, उनके नाम हटाए जाएंगे और उनके परिवारों से इस राशि की रिकवरी की जाएगी।
CG News : योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन-
महतारी वंदन योजना में प्रदेश के 70 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल हैं। सरकार ने इन लाभार्थियों के डेटा की पुनः पुष्टि के आदेश दिए हैं। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें हर महीने 1000 रुपये का व्यक्तिगत लाभ मिल सके।
CG News : 15 करोड़ से अधिक की राशि मृत महिलाओं के खातों में-
शिकायतों के आधार पर यह खुलासा हुआ है कि योजना का पैसा 15 हजार मृत महिलाओं के खातों में भेजा जा रहा है, जिससे सरकार को प्रति माह करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। 10 महीनों में यह राशि 15 करोड़ रुपये से भी अधिक हो चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले की गहन जांच करें और ऐसे मामलों पर तुरंत रोक लगाएं।
CG News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान-
महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है कि जिन महिलाओं का स्वर्गवास हो चुका है, उनके खातों में भी योजना का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए संबंधित खातों को होल्ड कर दिया गया है और जिन लोगों ने मृत महिलाओं के नाम से पैसा निकाला है, उनसे रिकवरी की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 2. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 3. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

