Create your Account
CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
- Rohit banchhor
- 05 Jun, 2026
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गांवों में जाकर सर्वे किया।
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गांवों में जाकर सर्वे किया।
पीलिया से जिन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, उनमें कुनिया के पूर्व उप सरपंच जितेंद्र यादव, नर्मदापुर की भाग्यवती यादव, बरिमा के कक्षा 9वीं के छात्र विकास यादव और बइगहवा गांव की एक युवती शामिल हैं।
मैनपाट के पीलिया पीड़ित उदयभान यादव और सुभाष यादव का इलाज अंबिकापुर के माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर संभावित मरीजों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है।
सरगुजा सीएमएचओ पीएस मार्को ने बताया कि मैनपाट के कुछ गांवों में पीलिया से मौत होने की जानकारी पर स्वास्थ्य अमले को गांव में भेजा गया था। नर्मदापुर, कुनिया और बरिमा में पीलिया से कुछ लोगों के पीड़ित होने और मौत की जानकारी मिली थी। कुनिया में चार स्थानों के पानी का सैंपल लिया गया है। कल अन्य स्थानों से पानी का सैंपल लिया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Weather Forecast: मुंबई-पुणे रेल रूट में पटरी पर लैंडस्लाइड, 20 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ में अलर्ट
- 2. CG News : BJP सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी, 100 से ज्यादा आवेदनों का किया निराकरण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी
- 4. FBI Reward on Goldy Brar: एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, कई गंभीर मामलों में है वांटेड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

