Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शनिचरी बाजार में आग का तांडव, दो दर्जन दुकानें जलकर हुई राख, व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान

इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

CG News : शनिचरी बाजार में आग का तांडव, दो दर्जन दुकानें जलकर हुई राख, व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान
X

CG News : बिलासपुर। शहर के सबसे व्यस्त शनिचरी बाजार में बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे एक भीषण आग ने तांडव मचाया। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब दो दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें तेल, कॉस्मेटिक, किराना और जूता-चप्पल की दुकानें शामिल थीं। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार में हुई, जो शहर का प्रमुख थोक बाजार है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि तेल और कॉस्मेटिक जैसी ज्वलनशील सामग्रियों ने इसे और भयावह बना दिया। संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने और आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। संयुक्त दमकल टीम और एसडीआरएफ ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की चपेट में आई दुकानों में कपड़ों, खाने-पीने की सामग्री और गोदामों का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। व्यापारियों का अनुमान है कि नुकसान करोड़ों रुपये में हो सकता है, हालांकि सटीक आंकलन के लिए प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। स्थानीय व्यापार मंडल ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और प्रभावित दुकानदारों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire