Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : एसएलआरएम सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर...
सेंटर में रखे कई रिक्शा सहित अन्य सामान्य इस घटना में जलकर खाक हो गए हैं।

CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित एसएलआरएम सेंटर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। सेंटर में रखे कई रिक्शा सहित अन्य सामान्य इस घटना में जलकर खाक हो गए हैं।
CG News : बता दें कि घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। नगर निगम के एसआरएलएम (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) सेंटर दर्रीपारा में शाम को आग लग गई। जिसमें रिक्शा, शेड सहित खरीदी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
CG News : अंधेरा होने की वजह से आग से हुए कुल नुकसान का आकलन सुबह तक ही हो सकेगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सेंटर के अंदर रखे सामान में लगी, लेकिन इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


