Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे, लाखों का नुकसान...

घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

CG News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे, लाखों का नुकसान...
X

CG News : सक्ती। जिले के ग्राम सरवानी में बीती रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जब शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भयावह रूप ले लिया और रसोई में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में 9 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

CG News : बता दें कि सरवानी निवासी यमुना शंकर और उनकी पत्नी प्रमिला साहू, जो “प्रमिला ब्यूटी पार्लर” चलाती हैं, जो दुकान का सामान लेने सक्ती गए थे। इस दौरान उनके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके चार वर्षीय बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस जोरदार धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि रसोई की दीवारें ढह गईं और फ्रिज, कूलर सहित कई घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने की कोशिश में जुटे पड़ोसियों पीतांबर साहू, प्रतिभा साहू, जिधन साहू, दिगम्बर साहू, भवानी पटेल, जम्मूलाल पटेल और अन्य लोग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

CG News : आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी को जांजगीर जिले से बुलाना पड़ा, जिसमें ढाई घंटे से अधिक समय लग गया। साहू परिवार के घर में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर का अधिकांश सामान, जिसमें फ्रिज, कूलर, और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं, पूरी तरह नष्ट हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire