Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : डीजल टैंकर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो...

घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

CG News : डीजल टैंकर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो...
X

CG News : रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में स्थित जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास रविवार सुबह एक डीजल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

CG News : बताया जा रहा है कि आगजनी के समय डीजल टैंकर में डीजल भरा हुआ था, जिससे आग और भी तेजी से फैल गई। आग लगने की घटना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का अनुमान अभी तक नहीं लगाया जा सका है।

CG News : प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आसपास के क्षेत्र को खाली कर दिया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। घटना की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई की बात की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire