Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG news : म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान लगी आग, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग...

बता दें कि आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

CG news : म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान लगी आग, मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग...
X
CG news : दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चर्च के हॉल के एक किनारे से लगातार तेज रोशनी के साथ शॉर्ट सर्किट की आवाज आ रही है। घटना सेक्टर 6 कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


CG news : बता दें कि आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग भिलाई पहुंचे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। ये तो गनीमत रही कि मौके पर चर्च के सदस्यों ने आग पर काबू पाया, वरना आग अगर फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire