Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: आबकारी भवन में आग, CSMCL ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई, जांच के लिए गठित की कमेटी

CG News

CG News: आबकारी भवन में आग, CSMCL ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई, जांच के लिए गठित की कमेटी
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कार्यालय में लगी आग की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। एमडी द्वारा जारी आदेश में समिति को एक सप्ताह के भीतर आग लगने के कारणों और हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

CG News: सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच सीएसएमसीएल ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है। कंपनी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 की शाम करीब 8.30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन के तीसरे तल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आग से केवल प्रिंटर और यूपीएस जलकर खराब हुए। सभी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लोहे की आलमारी में सुरक्षित बंद थे, इसलिए किसी भी जरूरी कागजात को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

CG News: घटना की सूचना मिलते ही भवन में तैनात गार्ड ने अन्य स्टाफ को बुलाया और मौके पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पा लिया। उच्च अधिकारियों ने रात और अगले दिन सुबह मौके का निरीक्षण किया, जिसमें दस्तावेजों की सुरक्षा की पुष्टि हुई।

CG News: जांच समिति में जीएमडी (एसएमसीएल) अध्यक्ष, लेखाधिकारी सीएसएमसीएल, एसडीओ सीएसपीडीसीएल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी और नोडल सीए सीएसएमसीएल शामिल हैं। समिति की रिपोर्ट सचिव, आबकारी विभाग को सौंपी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire