Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : माथमौर में सीएम साय के हेलीकॉप्टर के उतरते ही जश्न का माहौल, ग्रामीणों ने फूलों का गुलदस्ता बनाकर किया स्वागत...

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

CG News : माथमौर में सीएम साय के हेलीकॉप्टर के उतरते ही जश्न का माहौल, ग्रामीणों ने फूलों का गुलदस्ता बनाकर किया स्वागत...
X

CG News : मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर गुरुवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सुदूर आदिवासी बाहुल्य गांव माथमौर में उतरा, जो मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। हेलीकॉप्टर की गूंज सुनते ही ग्रामीण उत्साह के साथ अस्थायी हेलीपेड की ओर दौड़े और सीएम के स्वागत में नारे लगाए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

CG News : स्वागत की तैयारी के लिए समय कम था, लेकिन ग्रामीणों ने तुरंत पेड़ों से फूल तोड़कर गुलदस्ता बनाया और सीएम साय का स्वागत किया। इस दौरान कई ग्रामीण भावुक हो गए और सीएम से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों के इस स्नेह का जवाब उतने ही गर्मजोशी के साथ दिया। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत भारत माता की जय और छत्तीसगढ़ महतारी की जयश्के नारों से की, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

CG News : शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे सीएम-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दौरे पर शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेने और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाकर उनकी बातें सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और माथमौर जैसे सुदूर गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

CG News : ग्रामीणों में उत्साह, विकास की नई उम्मीद-

माथमौर के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री उनके गांव में हेलीकॉप्टर से उतरा है। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने कहा, हमारे गांव में आज तक कोई बड़ा नेता नहीं आया था। सीएम साय का आना हमारे लिए गर्व की बात है। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन मिला।

CG News : सीएम साय ने इस अवसर पर कहा, माथमौर जैसे गांव छत्तीसगढ़ के दिल में बसे हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक विकास की किरण पहुंचे। आपका स्नेह और उत्साह मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सुशासन तिहार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत माथमौर में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire