Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी...

इस दुखद घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

CG News : महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी...
X

CG News : धमतरी। जिले में नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्रोफेसर सुषमा साहू 31 वर्ष की आत्महत्या की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें सुषमा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। इस दुखद घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

बता दें कि मृतिका सुषमा साहू, जो मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं, पिछले कुछ वर्षों से धमतरी के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में अकेली रह रही थीं। वे नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में रसायन शास्त्र की अतिथि प्रोफेसर थीं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वे 16 मई को रायपुर अपने परिवार के पास गई थीं। 13 जून को वे अचानक धमतरी लौटीं, लेकिन उसके बाद से उनका घर से बाहर निकलना बंद हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि 13 जून की शाम से उनके घर से कोई हलचल नहीं दिखी, सिवाय कूलर की आवाज के।

14 जून को भी जब सुषमा का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने उनके पिता नारायण लाल साहू को फोन कर सूचना दी। नारायण लाल, जो वर्तमान में अभनपुर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं, ने एक रिश्तेदार को मौके पर भेजा। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो सुषमा का शव पंखे से लटका मिला। रुद्री थाना पुलिस को तुरंत सूचित किया गया।

रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें सुषमा ने अपनी आत्महत्या की बात स्पष्ट की थी। नोट में किसी को दोषी ठहराने का जिक्र नहीं था। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire