Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर, 303 राइफल बरामद, चार नक्सली मारे गए

इस दौरान कुछ जवानों को मुठभेड़ और आईईडी विस्फोटों में चोटें आईं, जिनका बेहतर इलाज चल रहा है और वे अब खतरे से बाहर हैं।

CG News : मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर, 303 राइफल बरामद, चार नक्सली मारे गए
X

CG News : बीजापुर। जिले के दक्षिण-पश्चिम सीमावर्ती इलाके में 5 मई को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला माओवादी मारी गई। मुठभेड़ स्थल से एक 303 राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। यह अभियान डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन का हिस्सा था।

CG News : बता दें कि पिछले 12 दिनों से जारी इस अभियान में अब तक चार माओवादियों के शव और कई हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें 24 अप्रैल को तीन शव और 5 मई को एक शव मिला। मुठभेड़ स्थल पर खून के निशान और अन्य सबूतों के आधार पर सुरक्षा बलों को संदेह है कि कई अन्य माओवादी भी मारे गए या घायल हुए हैं।

CG News : हालांकि, इलाके की दुर्गमता के कारण सभी शव बरामद नहीं हो सके। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया। वहां से हजारों किलोग्राम विस्फोटक, राशन, दवाइयां, डेटोनेटर और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गईं। इस दौरान कुछ जवानों को मुठभेड़ और आईईडी विस्फोटों में चोटें आईं, जिनका बेहतर इलाज चल रहा है और वे अब खतरे से बाहर हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire