Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: डीजल डालते वक्त जनरेटर में फंसा अस्पताल की महिला गार्ड का दुपट्टा, मौत

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

CG News:  डीजल डालते वक्त जनरेटर में फंसा अस्पताल की महिला गार्ड का दुपट्टा, मौत
X

CG News : अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अनिशा तिग्गा के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो वर्षों से संकल्प अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल परिसर में स्थित जनरेटर में डीजल भर रही थी, तभी उसका दुपट्टा पास लगे पंखे में फंस गया। इस घटना में उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अनिशा को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के खतरनाक कार्य करने भेजा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के सामने शव रखकर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसडीएम राम सिंह ठाकुर की मौजूदगी में समझौता हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मृतका की बेटी के नाम 9 लाख रुपये जमा करने और अन्य आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई, जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire