Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : ग्राम बजरमुड़ा जैसी मुआवजा घोटाले की आशंका, कुर्मीभौना, पोरडा और पोरडी में चल रहा है मुआवजे का खेल...

बजरमुड़ा क्षेत्र में मुआवजे के मामले में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा जांच की मांग की गई थी।

CG News : ग्राम बजरमुड़ा जैसी मुआवजा घोटाले की आशंका, कुर्मीभौना, पोरडा और पोरडी में चल रहा है मुआवजे का खेल...
X
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। कुर्मीभौना, पोरडा और पोरडी में एक बार फिर मुआवजा घोटाले की संभावना जताई जा रही है। यहां के भू माफिया और धन्ना सेठों द्वारा सेड निर्माण कर मुआवजा लेने की कोशिशें हो रही हैं, जो बजरमुडा़ में हुए घोटाले की तर्ज पर प्रतीत हो रही हैं।

CG News : सवाल उठता है कि क्या एसईसीएल के अधिकारियों की कहीं सांठगांठ तो नहीं है। जब सर्वे और मुआवजा प्रक्रिया जारी है, ऐसे में बड़े मुआवजे की मांग करने वाले कुछ व्यक्तियों का खेल समझ से परे है। अगर ऐसा होता है, तो एसईसीएल को कई करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

CG News : बजरमुड़ा क्षेत्र में मुआवजे के मामले में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा जांच की मांग की गई थी। यह घोटाला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुका है, जिसमें कई उच्चाधिकारी और व्यापारी भी शामिल रहे हैं। निर्माण कार्य के बाद भी मुआवजे की राशि मिलने की संभावना क्षीण है।

CG News : कुर्मीभौना, पोरडा, और पोरडी में भू माफिया और दलालों की बातें सुनकर लोग तेजी से नवनिर्माण करवा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई धन्ना सेठ करोड़ों के मुआवजे के लोभ में पक्के मकान और सेड का निर्माण करवा चुके हैं।

CG News : अब देखने वाली बात यह होगी कि यदि एसईसीएल पुनः सर्वे करता है, तो क्या उन लोगों को मुआवजा मिलेगा जिन्होंने दलालों के कहने पर निर्माण किया? क्या अन्य वंचित लोग भी मुआवजे का हक मांगेंगे? कुल मिलाकर, कुर्मीभौना और उसके आसपास मुआवजे की स्थिति एक बार फिर जटिल होती नजर आ रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire