Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : टमाटर चोरी करने पहुंचे पिता-पुत्र हाईटेंशन तार की चपेट में आए, दोनों की मौत

इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News : टमाटर चोरी करने पहुंचे पिता-पुत्र हाईटेंशन तार की चपेट में आए, दोनों की मौत
X

CG News : कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उनके बेटे श्रवण निषाद रात के समय गांव के एक खेत में टमाटर चोरी करने के इरादे से घुसे थे। खेत मालिक विशाल पटेल ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर हाईटेंशन तार लगाए थे। चोरी के दौरान दोनों इस तार की चपेट में आ गए, जिसके कारण उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। सुबह जब खेत मालिक विशाल पटेल खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रणवीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लोहारा भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि खेत में हाईटेंशन तार लगाने की अनुमति थी या नहीं और क्या यह हादसा लापरवाही का नतीजा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire