Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : कुएं में करंट फैलने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में शोक की लहर
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

CG News : बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊनी गांव में एक दुखद हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। कुएं में मरे मेढ़क को निकालने गए पिता और पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक पिता और पुत्र अपने घर के समीप स्थित कुएं में सफाई कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान कुएं में लगा समर्सिबल पंप का खुला तार पानी में छू गया, जिससे पानी में करंट फैल गया। दोनों करंट की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत सीपत थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


