Breaking News
Create your Account
CG News : नाबार्ड लाख परियोजना के अंतर्गत संपन्न हुआ किसान प्रशिक्षण, खेती की नये पद्धति सिख रहे हैं गांव के किसान...
- Rohit banchhor
- 18 Oct, 2024
उसके बाद परियोजना सहयोगी लाख संगवारी रामेश्वरम राठिया ने लाख खेती कि देख रेख उसकी सुरक्षा
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ विकास खण्ड के ग्राम लामिखार में नाबार्ड के द्वारा चलाई जा रही लाख योजना एवं उसके लाभ को आम जन तक पहुंचाने का कार्य जनमित्रम् कल्याण समिति के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण के माध्यम से किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज स्थान की ओर से ग्राम लामिखार में किसानों को आय वृद्धि नया तकनीकी एवं समय अनुसार खेती को बढ़ावा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
CG News : जिसमें जनमित्रम् कल्याण समिति की ओर से संतोष कुमार बिशी ने किसानों को आजिविका मुलक खेती मिट्टी परीक्षण एवं सिमांत किसान के लाभ तथा बैंक में से केसीसी लोन और उसके लाभ को बताते हुए मिलेट खेती पर जोर दिया। साथ ही साथ किसानों से आग्रह किया की जैविक खेती के साथ साथ औषधि खेती जैसे बच ब्राम्ही एवं लेमन ग्रास के खेती में भी लाभ ले सकते हैं। वहीं श्री कृपाल सिंह सिदार परियोजना समन्वयक ने प्रशिक्षण को जारी रखते हुए बकरी पालन, गाय पालन मुगी पालन एवं जंगल के मध्य स्थित गांव होने से महिला समुहो को दोनो पतल मधु मक्खी पालन के लाभ और सरकार से मिलने वाले अनुदान योजना को किसानों के साथ साझा किया।

CG News : उसके बाद परियोजना सहयोगी लाख संगवारी रामेश्वरम राठिया ने लाख खेती कि देख रेख उसकी सुरक्षा एवं मौसम की मार से बचाव की जानकारी देते हुए नाबार्ड के और अन्य प्रमुख परियोजना की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में किसानो की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से आयोजित करने हेतु सुझाव लिया गया। जिसके बाद गांव में लाख संगवारी के रूप में कार्य कर रहे हरी राठिया राठिया ने प्रशिक्षण की कमान संभालते हुए प्रशिक्षण में शामिल सभी किसानों को कृषि प्रभा एफपीओ के लाभ एवं उसके साथ एक जुट होकर कार्य करने से किसानों की स्थिति में सुधार को महत्वपूर्ण बताया। जिसके बाद उपस्थित अतिथियों किसानों व महिलासमुहो को धन्यवाद देते हुए समापन की घोषणा किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 2. Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
- 3. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 4. NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

