Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, दो घायल...
इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए।

CG News : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
CG News : बता दें कि किसान फूल दास 30 वर्ष और पत्नी किरण महंत और उसके पिता रामदास तीनों गांव से लगे खेत में काम करने गए हुए थे। जहां शनिवार की दोपहर 3.30 बजे लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और काली घटा छाने लगी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
CG News : इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों खेत में ही गिर गए। जहां फूल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,वहीं किरण महंत और रामदास गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं आसपास काम कर रहे खेत में लोगों की नजर पड़ी और तीनों को पहले घर लेकर आए। किरण और रामदास को नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
CG News : बताया जा रहा है कि दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


