Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : धान खरीदी केंद्र के पास किसान ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...
इस घटना ने ग्रामीणों और किसानों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

CG News : धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार में धान खरीदी का पहला दिन ही एक दुखद घटना के साथ शुरू हुआ। जब एक किसान ने खरीदी केंद्र के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि किसान हिम्मत साहू ने सोसायटी के पास फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किसान का शव फंदे पर लटका देखकर वहां उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
CG News : सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस घटना की गहन जांच कर रही है, हालांकि अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
CG News : स्थानीय ग्रामीणों ने अनुमान लगाया है कि किसान हिम्मत साहू ने संभवतः पारिवारिक परेशानियों के चलते यह कदम उठाया होगा। लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। इस घटना ने ग्रामीणों और किसानों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


