Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG NEWS: शिक्षक लीलेश्वर टेकाम के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन, साथी शिक्षकों ने उपहार भेंट किया

CG NEWS: शिक्षक लीलेश्वर टेकाम के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन, साथी शिक्षकों ने उपहार भेंट किया
X

CG NEWS: कोसमर्रा। संकुल केन्द्र-कसेकेरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोसमर्रा में पदस्थ सहायक शिक्षक लीलेश्वर टेकाम का युक्तियुक्त करण के तहत शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपाली में स्थानांतरण होने के कारण आज शाला प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

स्थानांतरित शिक्षक लीलेश्वर टेकाम वर्ष 2011 में शासकीय प्राथमिक शाला कोसमर्रा में पदस्थ हुए थे। शिक्षक लीलेश्वर टेकाम एक कुशल शिक्षक ,सहज व सरल स्वभाव के धनी है। एक शिक्षक और एक नेक इंसान के रूप में उनकी पहचान है। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे शालेय विद्यार्थियों के साथ घुलमिलकर खेल-खेल में शिक्षा दान का सरलीकरण कर देते है। वे गणित विषय के बहुत ही प्रवीण और दक्ष शिक्षक है। उनके स्थानांतरण से कोसमर्रा शाला परिवार दुखी है। ऐसे मिलनसार शिक्षक के अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने से शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्रामीणजन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि टेकाम सर जैसा शिक्षक मिलना हमारे गाँव के लिए सौभाग्य की बात है। उनका स्थानांतरण विद्यालय के लिए अत्यंत दुखद है।

शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला कोसमर्रा शाला परिवार के द्वारा शाल, श्रीफल और उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया गया एवम नवपदस्थ शाला में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु शुभकामनाएं दी गई।

में संकुल प्राचार्य पवन चक्रधारी, संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, वरिष्ठ शिक्षक जितेन्द्र साहू,शिक्षिका संध्या यादव,प्रधानपाठक द्वय संजय कुमार अग्रवाल, पवन कुंजाम ,सहायक शिक्षक दामिनी हरपाल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू,शिक्षाविद हरिलाल बघेल,ओमप्रकाश यादव,विसंभर यादव,रामबाई यादव,सुरोती बाई बरीहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शानदार संचालन शिक्षक मुरली प्रसाद यादव ने एवम आभार प्रदर्शन संजय कुमार अग्रवाल ने किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire