Create your Account
CG News : शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी, अवर सचिव ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर...
- Rohit banchhor
- 04 Mar, 2025
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवर सचिव आरपी वर्मा ने बताया कि 1 मार्च 2025 को 6 व्याख्याता/शिक्षकों का फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था।
CG News : इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। चूंकि स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधीन है, इसलिए अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। राखी थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts
More News:
- 1. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 2. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 3. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 4. UP News : इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

