Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार

इन फर्जी प्रोफाइल के जरिए युवकों को शादी का झांसा देकर मोटी रकम वसूल की जा रही थी।

CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
X

CG News : राजनांदगांव। राजनांदगांव में एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का खेल पुलिस ने बेनकाब किया। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के संचालकों ने सोशल मीडिया और इंटरनेट से 2286 युवतियों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। इन फर्जी प्रोफाइल के जरिए युवकों को शादी का झांसा देकर मोटी रकम वसूल की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को एक गुमनाम शिकायत मिली थी। उनकी निगरानी में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (आईपीएस) की टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद बसंतपुर थाना पुलिस ने लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो में छापा मारा और संचालिका नेहा पाठक 23 वर्ष और धर्मेन्द्र मानिकपुरी 32 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवकों को रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30-40 हजार रुपये तक की ठगी की। पिछले एक साल के बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि कुल 37 लाख 69 हजार रुपये का लेन-देन हुआ। मौके से पुलिस ने 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 9 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के कभी पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire