Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : नकली सीमेंट का गोरखधंधा, अल्ट्राटेक की बोरियों में राखड़ मिलाकर बिक्री, 584 बोरी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 06 Jul, 2025
यह मामला तब सामने आया जब अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने शिकायत दर्ज की।
CG News : बालोद। जिले में नकली सीमेंट का बड़ा खेल उजागर हुआ है, जहां अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर मिलावटी सीमेंट बनाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने वैभव ट्रेडर्स के संचालक विजय चन्द्र धाक को गिरफ्तार कर 584 बोरियां मिलावटी सीमेंट जब्त की हैं। यह मामला तब सामने आया जब अल्ट्राटेक कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल मंडल ने शिकायत दर्ज की।
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर गठित टीम ने अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के मोहदीपाट गांव में वैभव ट्रेडर्स की दुकान और आरोपी की गब्दी गांव स्थित ईंट फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई में 25 बोरियां मिलावटी सीमेंट दुकान से और बाकी फैक्ट्री से बरामद की गईं। इसके अलावा, फ्लाई ऐश, सीमेंट में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन, अल्ट्राटेक के लोगो वाले खाली बैग, प्लास्टिक का टब, पाइप और लोहे का एंगल भी जब्त किया गया।
अल्ट्राटेक के फील्ड ऑफिसर ने बताया कि आरोपी विजय चन्द्र धाक अपनी फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में राखड़ मिलाकर नकली सीमेंट तैयार करता था और इसे अल्ट्राटेक के नाम पर बाजार में बेचता था। जब्त सीमेंट की जांच में कंपनी ने इसे मिलावटी करार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 106/2025 के तहत धारा 318(4) बी.एन.एस. और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63, 65 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Hardik Pandya Gloves Controversy : हार्दिक पांड्या को ग्लव्स बदलने की छूट, स्टब्स को क्यों नहीं? IPL में अंपायरिंग पर उठे सवाल
- 2. CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच
- 3. Accident : बोलेरो और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 घायल
- 4. Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

