Create your Account
CG News : बीजापुर जिला हॉस्पिटल का विस्तार, 100 से 200 बिस्तर की सुविधा, नर्सिंग कॉलेज और अन्य बड़ी घोषणाएं...
- Rohit banchhor
- 04 Oct, 2024
बीजापुर के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करते हुए 263 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की लागत से 209 विकास परियोजनाओं की घोषणा की
CG News : बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में शुक्रवार को कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिला हॉस्पिटल की क्षमता को 100 बिस्तरों से बढ़ाकर 200 बिस्तरों का करने की घोषणा की, जिससे चिकित्सा सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज की स्थापना और पेगडापल्ली में 132 केवी विद्युत लाइन निर्माण के साथ 30 नए स्कूल खोलने की योजना भी शामिल है। साथ ही जिले में केंद्रीय कोचिंग सेंटर की भी घोषणा की गई है।
CG News : मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप भी उपस्थित रहे। बीजापुर हेलीपेड पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
CG News : विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करते हुए 263 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की लागत से 209 विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन शामिल है, जिसकी कुल लागत 228 करोड़ 53 लाख रुपये है। साथ ही 64 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया, जिनकी कुल लागत 35 करोड़ 13 लाख रुपये है।
CG News : नक्सल पुनर्वास और अन्य योजनाओं का लाभ-
इस अवसर पर नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश और आवास स्वीकृति पत्र भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता बोनस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, और सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।
Related Posts
More News:
- 1. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
- 2. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 3. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 4. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

