Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: खैरागढ़ में नकली शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक पर​ गिरी गाज, सस्पेंड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक यादव और भागवत वर्मा के रूप में हुई है।

CG News: खैरागढ़ में नकली शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक पर​ गिरी गाज, सस्पेंड
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नकली शराब फैक्ट्री और अवैध रिफिलिंग के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ सर्किल के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि, 13 मई 2026 को खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपूत ढाबा के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिलोक यादव और भागवत वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि त्रिलोक यादव खैरागढ़ स्थित देशी एवं विदेशी शराब दुकान में चीफ सेल्समैन के रूप में कार्यरत था, जबकि भागवत वर्मा विदेशी मदिरा दुकान में सेल्समैन के पद पर तैनात था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में मिलावटी शराब, नकली शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री, बोतलें और रिफिलिंग उपकरण जब्त किए।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस क्षेत्र में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था, वह आबकारी उप निरीक्षक विजयेंद्र कुमार के प्रभार में आता है। आबकारी विभाग ने माना कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब निर्माण और रिफिलिंग के धंधे पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखा गया, जिसके चलते ​निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि के दौरान विजयेंद्र कुमार का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, दुर्ग संभाग निर्धारित किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire