Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : आबकारी विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद...
दरअसल सिद्धार्थ गुरुवार को अपने घर में अकेला था।

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसी भवन के सामने घर के कमरे में आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है।
CG News : बता दें कि मृतक का नाम सिद्धार्थ तिवारी 37 वर्ष है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने आप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। संजू भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना। यहां से उनको ले जाना, यहां नहीं रह पाएंगे। दरअसल सिद्धार्थ गुरुवार को अपने घर में अकेला था।
CG News : युवक की पत्नी 3 दिन पहले ही अपने मायके एमपी के रीवा गई थी। उसका भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है, जिसे देखने गई थी। वहीं मां भी डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


