Create your Account
CG News : नक्सलियों के साथ मुठभेड़, कई ढेर, रायपुर में रणनीति पर बड़ी बैठक
- Rohit banchhor
- 05 Sep, 2025
इस ताजा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या और सुरक्षा बलों को हुए नुकसान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
CG News : बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी पकड़ रहा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस ताजा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या और सुरक्षा बलों को हुए नुकसान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया सूचनाओं के आधार पर शुरू किया गया था। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में मौजूद नक्सलियों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ अबुझमाड़ के घने जंगलों में हुई, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
- 2. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 3. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 4. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

