Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 7 माओवादी ढेर, एके- 47 सहित कई हथियार बरामद...

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर के अबुझमाड़ के इलाके में प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

CG News : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 7 माओवादी ढेर, एके- 47 सहित कई हथियार बरामद...
X
CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सलियों को ढेर किए जा चुके हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बीते दो घंटे से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रहने की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं।


CG News : बता दें कि अबुझमाड़ इलाके में जारी इस ऑपरेशन में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। मुठभेड़ के साथ साथ जवानों का सर्च अभियान भी जारी है। सूत्रों से अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को अब तक जवानों द्वारा ढेर कर दिया गया है। मौके से एके-47, एसएलआर सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार जवानों के संपर्क में हैं।


CG News : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नारायणपुर के अबुझमाड़ के इलाके में प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। लिहाजा लगातार प्रदेश के उच्चाधिकारियों से लेकर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज भी पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire