Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों की चल रही सर्चिंग ऑपरेशन...

सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी।

CG News : जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों की चल रही सर्चिंग ऑपरेशन...
X

CG News : बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के घने जंगलों में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), कोबरा बटालियन, और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कई टीमों ने हिस्सा लिया है।

CG News : बता दें कि सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह ऑपरेशन अब तक जारी है, जिसमें बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और अन्य क्षेत्रों के सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में लगातार सर्चिंग की जा रही है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी नक्सली के मारे जाने की खबर नहीं है।

CG News : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन रात तक जारी रहेगा और इस दौरान मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराए जाने की संभावना है। सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire