Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : गौ माता के अंतिम संस्कार में भावुकता, परिवार और वार्डवासियों ने दी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरल...
- Rohit banchhor
- 07 Oct, 2024
आखिरी विदाई में गाय के प्रति स्थानीय लोगों का प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
CG News : कवर्धा। जिले में एक गाय के निधन पर उसके मालिक और स्थानीय निवासियों ने जिस तरह श्रद्धांजलि दी, वह भावनाओं से भरा हुआ था। गाय माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का यह अद्भुत उदाहरण सामने आया है, जब एक परिवार ने अपनी गाय का अंतिम संस्कार बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से आयोजित किया।
CG News L बता दें कि गोपालक राजू पाण्डेय की गाय लंबे समय से बीमार थी। उन्होंने अपनी गाय की आखिरी सांस तक सेवा की, लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस पर पांडेय परिवार ने एक अनोखी पहल करते हुए गाय की अंतिम यात्रा बड़े सम्मान के साथ निकाली। गाय की विदाई के लिए पांडेय परिवार ने एक सजी हुई गाड़ी का आयोजन किया, जिसमें बैंड बाजे की धुन पर अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में न केवल परिवार के सदस्य शामिल हुए, बल्कि वार्ड के लोग भी अंतिम दर्शन के लिए आए।
CG News : आखिरी विदाई में गाय के प्रति स्थानीय लोगों का प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कई महिलाओं की आंखों में आंसू थे और वे श्रद्धा के साथ गाय के शव पर नए कपड़े डाल रही थीं। यह परंपरा छत्तीसगढ़ में किसी परिजन के निधन पर की जाती है, जिसमें शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की परंपरा है।
CG News : कवर्धा में इस गाय की अंतिम यात्रा का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं अपनी साड़ियों को श्रद्धांजलि के रूप में गाय के शरीर पर डाल रही हैं। यह घटना न केवल एक गाय के प्रति सम्मान को दर्शाती है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम का भी प्रतीक है।
Related Posts
More News:
- 1. Banke Bihari Mathura: मथुरा में बड़ा हादसा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 8 श्रद्धालु घायल
- 2. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, नहीं बढ़ेगी ईएमआई
- 3. Hyderabad: हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- 4. Trump Tariffs: भारत समेत 60 देशों पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, बताई ये बड़ी वजह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

