Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: महिला की अंबेडकर अस्पताल में हुई इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी, हृदय की मुख्य नस में था 100 प्रतिशत ब्लॉकेज

CG News: महिला की अंबेडकर अस्पताल में हुई इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी, हृदय की मुख्य नस में था 100 प्रतिशत ब्लॉकेज
X

CG News: रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय ने एक बार फिर साबित किया कि सरकारी अस्पताल भी जटिल और गंभीर चिकित्सीय चुनौतियों में उच्च गुणवत्ता वाला उपचार प्रदान कर सकते हैं। मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि, तड़के 1 से 2 बजे के बीच, अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में एक अत्यंत संवेदनशील और जोखिमपूर्ण मामला सामने आया।

CG News: एक 40 वर्षीय गर्भवती महिला, जो चार माह की गर्भवती थी, को दिल का दौरा पड़ने के बाद अंबेडकर अस्पताल लाया गया। वह पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे देर रात अस्पताल के स्त्री रोग और प्रसूति विभाग में स्थानांतरित किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उसे तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग में भेजा गया।

CG News: महिला को न केवल हृदयाघात हुआ था, बल्कि वह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था से भी गुजर रही थी। डॉक्टरों के अनुसार, उसे प्लेसेंटा प्रिविया की समस्या थी, जिसमें प्लेसेंटा गर्भाशय ग्रीवा पर दबाव डाल रहा था, जिससे जानलेवा रक्तस्राव का खतरा था। इसके अलावा, वह एनीमिया से पीड़ित थी, और उसका हीमोग्लोबिन स्तर केवल 6-7 ग्राम था। यह उसकी तीसरी गर्भावस्था थी; इससे पहले दो बार गर्भपात हो चुका था, और वह इनफर्टिलिटी उपचार भी ले रही थी।

CG News: कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव और गायनेकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल के नेतृत्व में डॉ. एस.के. शर्मा और डॉ. कुणाल ओस्तवाल की टीम ने बिना किसी औपचारिकता के मरीज को तुरंत कैथ लैब में ले लिया। एंजियोग्राफी से पता चला कि महिला की हृदय की मुख्य धमनी, लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी, पूरी तरह अवरुद्ध थी। डॉक्टरों ने त्वरित निर्णय लेते हुए तत्काल एंजियोप्लास्टी की, जिससे न केवल महिला की जान बची, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की भी सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

CG News: इस आपातकालीन उपचार के दौरान महिला के पास न तो आयुष्मान भारत कार्ड था, न ही कोई अन्य दस्तावेज, फिर भी डॉक्टरों ने बिना किसी औपचारिकता या आर्थिक लाभ की चिंता किए तत्काल जीवनरक्षक उपचार प्रदान किया। डॉक्टरों ने इसे अक्षय तृतीया के पावन दिन का शुभ संयोग बताया और कहा, “यह केवल चिकित्सीय कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा थी।”

CG News: इस असाधारण सेवा भावना और चिकित्सीय कौशल के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी और अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने पूरी टीम की सराहना की और महिला व उसके गर्भस्थ शिशु के स्वस्थ भविष्य की कामना की।

CG News: इस जीवनदायिनी टीम में शामिल रहे डॉक्टर: CG News: कार्डियोलॉजी विभाग: डॉ. स्मित श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष), डॉ. एस. के. शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. रजत पांडे गायनेकोलॉजी विभाग: डॉ. ज्योति जायसवाल (विभागाध्यक्ष), डॉ. रूचि किशोर गुप्ता (यूनिट इंचार्ज), डॉ. निशा वट्टी, डॉ. सौम्या एनेस्थेसिया विभाग: डॉ. शालू नर्सिंग स्टाफ: डिगेन्द्र, मुक्ता


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire