Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कैलाशपुर में गजराज का तांडव, किसान के घर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में दहशत

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।

CG News : कैलाशपुर में गजराज का तांडव, किसान के घर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में दहशत
X

CG News : बलरामपुर। वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में रविवार तड़के एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह 3 से 4 बजे के बीच हाथी आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया और एक किसान के घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है, और ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी ने घर की दीवारों और सामान को तहस-नहस कर दिया, जिससे प्रभावित किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अभी भी कैलाशपुर के आसपास के जंगल में मौजूद है, जिसके चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं और रात में जागकर अपनी सुरक्षा करने को मजबूर हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय करने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire